मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। रैपर यो-यो हनी सिंह इन दिनों पुरानी यादों में खो गए हैं। उन्होंने फेसबुक पर उन दोस्तों की तस्वीरें साझा की हैं जिनके साथ उन्होंने हिप-हॉप थीम के गाने की शुरुआत की थी। इन्हीं दोस्तों की मदद से हनी ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक बेहतरीन दिए हैं।
हनी के कंपोज किए गए गाने जब भी कहीं बजते हैं तो लोग अपने कदमों को थिरकने से नहीं रोक पाते। हनी के ये दोस्त हैं पिनाकी, एलिस्टर, सॉन और केविन। इन्हीं की तस्वीरों को हनी ने सोशल मीडिया में साझा किया है। हनी के प्रशंसकों ने इस पोस्ट को वायरल कर दिया है।
dharmpath.com dharmpath