‘2.0’ में अक्षय कुमार के लुक का कायल बॉलीवुड

मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘2.0’ की पहली झलकी में अक्षय कुमार के लुक की बॉलीवुड ने प्रशंसा की है। इसमें वह नकारात्मक भूमिका में हैं।

फिल्म ‘2.0’ साल 2010 में आई सुपरहिट तमिल फिल्म ‘एंथिरन’ का सीक्वल है। इस फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये है। अक्षय इस फिल्म में सनकी वैज्ञानिक रिचर्ड की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं रजनीकांत एक बार फिर वैज्ञानिक वसीगरन की भूमिका में नजर आएंगे।

कई बॉलीवुड हस्तियों ने अक्षय के लुक की प्रशंसा की है। निर्देशक प्रकाश झा ने कहा, “हर चीज पर नजर! इससे कोई नहीं बच सकता।

अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा, “पहला लुक कमाल का है।”

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, “आपका लुक शानदार है भाई।”

फिल्मनिर्माता साजिद खान, अभिनेत्री भूमी पेडनेकर, अभिनेता मनीष पॉल ने भी अक्षय के इस खतरनाक लुक की प्रशंसा की है।

फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया है। इसमें एमी जैक्शन, सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म ‘2.0’ अगले साल दिवाली में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493