बर्लिन, 21 नवंबर (आईएएनएस)। हैम्बर्ग ने रविवार को शानदार खेल दिखाते हुए जर्मन लीग मुकाबले में हॉफेनहेम को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया।
जर्मन लीग के 11वें दौर के एक अन्य मुकाबले में फ्रैंकफर्ट ने वेरडर ब्रेमेन को 2-1 से हराया।
हैम्बर्ग ने हॉफेनहेम को बराबरी पर रोकते हुए लगातार दो मैचों में मिली हार के सिलसिले को समाप्त किया।
फ्रैंकफर्ट के खिलाफ ब्रेमेन ने शुरुआती बढ़त हासिल की थी लेकिन दूसरे हाफ में दो गोल करते हुए फ्रैंकफर्ट ने यह मैच जीत लिया।
फ्रैंकफर्ट के लिए एलेक्सजेंडर मीयर ने 52वें मिनट में बराबरी का गोल किया।
जीत के बाद भी फ्रैंकफर्ट 20 टीमों की तालिका में सातवे स्थान पर है जबकि ब्रेमेन 17वें स्थान पर बना हुआ है। यह रेलीगेशन का प्लेऑफ स्थान है।
dharmpath.com dharmpath