ओवरड्राफ्ट खातों से हफ्ते में 50000 रुपये निकालने की अनुमति

मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। नोटबंदी के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को नकदी निकालने में थोड़ी और राहत देते हुए ओवरड्राफ्ट सुविधा वाले खातों से सप्ताह में 50,000 रुपये निकालने की अनुमति दे दी।

आरबीआई ने एक बयान जारी कर कहा, “करेंट/ओवरड्राफ्ट/कैश क्रेडिट वाले खाते, जो कम से कम तीन महीने से चल रहे हैं। उन्हें अब प्रति सप्ताह 50,000 रुपये निकालने की अनुमति होगी।”

इससे पहले केवल करेंट खाता रखनेवालों को ही प्रति सप्ताह 50,000 रुपये निकालने की अनुमति थी।

बयान में कहा गया है, “समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि यह सुविधा ओवरड्राफ्ट और कैश क्रेडिट खातों तक भी बढ़ाई जाए।”

हालांकि यह सुविधा निजी ओवरड्राफ्ट खाता रखनेवालों को नहीं मिलेगी।

बयान में कहा गया है कि 50,000 रुपये की निकासी मुख्य रूप से 2,000 रुपये के नोटों में की जा सकेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493