एआईएफएफ के प्रतिभा खोज अभियान में जुटे 30 युवा फुटबालर

कल्याणी (पश्चिम बंगाल), 21 नवंबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की प्रतिभा खोज योजना के निदेशक अभिषेय यादव की निगरानी में सोमवार से शुरू हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 युवा फुटबाल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

एआईएफएफ की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार, एआईएफएफ पूरे देश में इस तरह के तीन प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करने वाली है, जिसमें से यह पहला शिविर है।

भारत में अगले वर्ष होने वाले फीफा यू-17 विश्व कप से पहले देशभर से युवा फुटबाल प्रतिभा की तलाश के लिए एआईएफएफ ने यह अभियान शुरू किया है।

राष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान अभिषेक यादव की देखरेख में यह प्रतिभा खोज अभियान चलाया जा रहा है।

एआईएफएफ की वेबसाइट पर सोमवार को अभिषेक यादव के हवाले से कहा गया है, “हमने कल्याणी से तीन चरणों वाले प्रतिभा खोज अभियान की शुरुआत की है और मैं यह कहना चाहूंगा कि हमें शानदार शुरुआत मिली है। अधिकतर क्लबों ने अपने-अपने युवा फुटबालर को भेजा है और उन्होंने मैदान पर अपनी प्रतिभा से प्रभावित भी किया है।”

इस समय चल रहे अंडर-16 यूथ लीग में हिस्सा ले रहे पूर्वी जोन के सभी क्लबों से एआईएफएफ ने अपने-अपने तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भेजने को कहा था और प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन कुल 30 खिलाड़ी पहुंचे।

पहले दिन के शिविर के बाद हमने 30 खिलाड़ियों में से दो ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चिह्नित किया है, जो अंडर-17 टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

इस प्रतिभा खोज अभियान के तहत दिल्ली में होने वाले प्रशिक्षण शिविर में उत्तरी जोन के क्लबों से प्रतिभाशाली युवा फुटबाल खिलाड़ियों के जुटने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493