जापान में भूकंप के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

प्रशासन ने सुनामी की चेतावनी भी जारी की है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, पूर्वोत्तर फुकुशिमा प्रांत में जापान के भूकंपीय पैमाने सात में से पांच दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने फुकुशिमा, मियागी, इवाते, ओमोरी सहित कई क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की है। सुनामी की पहली लहर फुकुशिमा प्रांत के इवाकी शहर में 20 किलोमीटर पूर्व में देखी गई। इसके बाद पूर्वोत्तर मियागी प्रांत के सेन्डई में भी सुनामी की 1.4 मीटर लहर देखी गई।

मौसम विभाग ने फुकुशिमा में तीन मीटर और अन्य क्षेत्रों में एक मीटर ऊंची लहर उठने की चेतावनी भी जारी की है।

फुकुशिमा प्रांत के ओनाहामा और सोमा बंदरगाह, पूर्वोत्तर इवाते प्रांत के ओफुनाटो बंदरगाह, मियागी प्रांत के सेन्डई बंदरगाह और इशीनोमाकी अयुकावा, पूर्वी इबाराकी प्रांत के ओराई बंदरगाह और चीबा प्रांत के कात्सुरा में 0.3-1.4 मीटर ऊंची लहर उठी।

भूकंप के झटकों में फुकुशिमा में दो बुजुर्ग घायल हो गए।

मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 37.3 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 141.6 डिग्री पूर्वी देशांतर में दर्ज किया गया।

भूकंप के झटके मध्य टोक्यो में भी महसूस किए गए और इससे तोचिगी और इबाराकी सहित जापान के अन्य पूर्वोत्तर प्रांत भी दहल गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493