ज्वाइंट ऑपरेशंस कमांड (जेओसी) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सेना के नौवें बख्तबंद डिविजन ने लगातार मोसुल की ओर बढ़ना जारी रखा और तीन गांवों अल-सालामियाह, अल-हमरीरा और तवाजना अल-जदिदा को मुक्त करा लिया।
जेओसी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मोसुल में सेना की 16वीं डिविजन और संबद्ध सुन्नी अर्धसैनिक इकाइयों ने भारी संघर्ष के बाद अल-अब्बासिया, ओर्ता-खरब और अल-सलाम को मुक्त करा लिया।
इराक के प्रवासन एवं विस्थापन मंत्रालय के मुताबिक, आईएस के खिलाफ एक महीने से भी अधिक समय से जारी सैन्य अभियानों के बीच मोसुल में अब तक लगभग 65,000 लोग अपने घरों से चले गए हैं और यह संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है।
प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी ने मोसुल को आईएस के चंगुल से छुड़ाने के लिए 17 अक्टूबर को एक अभियान शुरू करने का ऐलान किया था।
dharmpath.com dharmpath