हिना के न होने से ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ पर असर पड़ेगा : करण

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ के साथ नैतिक के रूप में मशहूर हुए टेलीविजन अभिनेता करण मेहरा का कहना है कि शो से हिना खान के बाहर होने से इसकी लोकप्रियता पर प्रभाव पड़ेगा।

विवादास्पद रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ से बेदखल होने वाले करण ने आईएएनएस को बताया, “धारावाहिक सबसे अधिक लंबे समय तक चला। लेकिन, मेरे निकलने के बाद अब हिना के बाहर होने से यह जरूर प्रभावित होगा।”

इसमें हिना खान, अक्षरा की भूमिका में हैं।

करण का कहना है कि उन्होंने इस शो के बारे में ऐसा नहीं सोचा था।

उन्होंने कहा, “मैंने नहीं सोचा था कि इस शो के मुख्य लोग इस तरह बाहर जाएंगे और यह अलग कहानी बन जाएगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि शो का समापन अचानक करने के बजाए इसे सम्मानजनक तरीके किया जाना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493