अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स में ट्रंप विरोधी नारे

लॉस एंजेलिस, 22 नवंबर (आईएएनएस)। रॉक बैंड ग्रीन डे ने यहां अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स (एएमए) में प्रस्तुति के दौरान अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विरोध किया।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, रविवार को तीन सदस्यीय बैंड अपने हालिया एल्बम ‘रिवोल्युशन रेडियो’ के गीत ‘बैंग बैंग’ पर प्रस्तुति देने के लिए मंच पर उपस्थित हुआ और इसके बाद जोर से नारे लगाने लगा, “ट्रंप नहीं, केकेके (कू क्लक्स क्लैन-श्वेतवादी अंदोलन) नहीं, फासीवादी अमेरिका नहीं।”

इससे पहले एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवार्ड्स में ग्रीन डे बैंड ने प्रस्तुति दी थी और 2004 के हिट गाने ‘अमेरिकन इडियट’ को गाने के दौरान मुख्य गायक बिली जो आर्मस्ट्रांग ने गाने के बोल में बदलाव लाते हुए ‘कैन यू हियर द साउंड्स ऑफ हिस्टीरिया? सबलिमिनल ट्रंप अमेरिका’ (क्या आप हिस्टीरिया की आवाज सुन सकते हैं? अवचेतन ने अमेरिका को कर दिया है ट्रम्प ) गाना शुरू कर दिया था।

आर्मस्ट्रांग ने ब्रिटिश पत्रिका ‘केरांग’ को दिए साक्षात्कार के दौरान भी ट्रंप की तुलना हिटलर से की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493