लॉस एंजेलिस, 22 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री केटी होम्स और अभिनेता जेमी फॉक्स पिछले महीने हुए अलगाव के बाद एक बार फिर साथ आ गए हैं।
वेबसाइट ‘रडारऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, यह जोड़ा इसलिए अलग हो गया था क्योंकि फॉक्स ने सार्वजनिक रूप से होम्स के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार करने से मना कर दिया था। लेकिन बताया जाता है कि होम्स और फॉक्स में समझौता हो गया और कुछ दिनों से दोनों ने एक बार फिर रोमांस फरमाना शुरू कर दिया है।
दोनों 2013 से रिश्ते में हैं और इस बीच दोनों का रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।
अक्टूबर में फॉक्स से अलगाव के बाद फिल्म ‘डॉसन्स क्रीक’ की अभिनेत्री के संबंध फिल्म ‘फोन बूथ’ के सह-अभिनेता कीफर सदरलैंड के साथ होने की अफवाहें आई थीं।
dharmpath.com dharmpath