बीजिंग, 22 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन की गैर वित्तीय कंपनियों को 2017 में मजबूत आर्थिक विकास और स्थिर कमोडिटी की कीमतों के कारण मामूली राजस्व और बेहतर लाभ प्राप्त हो सकता है।
बीजिंग, 22 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन की गैर वित्तीय कंपनियों को 2017 में मजबूत आर्थिक विकास और स्थिर कमोडिटी की कीमतों के कारण मामूली राजस्व और बेहतर लाभ प्राप्त हो सकता है।
वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने मंगलवार को एक रपट में इसका खुलासा किया।
रपट के अनुसार, कॉरपोरेट राजस्व में 2016 के निम्न आधार की तुलना में अगले साल वृद्धि होगी।
तेल की कीमतों में सुधार, सक्रिय लागत बचत और पूंजी व्यय में कटौती के कारण तेल और गैस की कंपनियां मुक्त नकदी प्रवाह पैदा करने में सक्षम हो सकती हैं। इसके साथ ही वे अपनी कमाई में भी स्थिरता देखेंगी।
dharmpath.com dharmpath