बॉमा कॉनेक्स्पो इंडिया का गुड़गांव में आयोजन 12 दिसंबर से

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। निर्माण उपकरण उद्योग के लिए बॉमा कॉनेक्स्पो इंडिया 2016 का आयोजन 12 से 15 दिसम्बर तक गुड़गांव में किया जा रहा है। उद्योग जगत के कई बड़े नाम पहले से इसमें हिस्सा लेने की पुष्टि कर चुके हैं। यह शो निर्माण एवं निर्माण उपकरण क्षेत्र से जुड़े लोगों को बाजार की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी देगा तथा उद्योग के दिग्गजों के साथ इन्टरैक्शन के अवसर प्रदान करेगा।

बॉमा कॉनेक्स्पो इंडिया का आयोजन करने वाली कंपनी, बीसी एक्स्पो इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इगोर पालका ने कहा, “हमें सभी हितधारकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कई बड़े नाम हमारे साथ पंजीकरण कर चुके हैं जैसे एसीई, अजाक्स फिओरी, अम्मान्न अपोलो, एएसटीईसी, बीएयूइआर, बीकेटी, केस, कैटरपिलर, कोलम्बिया मशीन्स, हॉलोट, हेरेंकनेच्ट, जेसीबी, कोबेलको, केवायबी कोनमेट, लिएभेर, लिनहोफ, ल्यूगोंग, मैकोन्स, मैन, मारीनी, मासा, पोटेन, पुट्जमीस्टर, पुजोलाना, सेनी, श्विंगस्टेटर, सॉइलमेक, टॉपवर्क, वॉकरन्युसोन, वोलवो, विर्टजेन, एक्ससीएमजी शो में हिस्सा लेने की पुष्टि कर चुके हैं। अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भी शो के प्रति आकर्षण बना हुआ है। चीन, जर्मनी, इटली, उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका तथा स्पेन पहले से पंजीकरण करवा चुके हैं। कार्यक्रम में कुल 28 देश हिस्सा लेंगे।”

वर्बेन्ड ड्यूशन मशीनेन-उंड अंलागेनबाउ (वीडीएमए- जर्मन इंजीनियरिंग फेडरेशन) में कन्स्ट्रक्शन इक्विपमेन्ट एण्ड बिल्डिंग मटीरियल मशीनरी एसोसिएशन के अनुसार, भारत वर्तमान में एकमात्र एशियाई देश है जो विकासशील निर्माण मशीनरी बाजार के समकक्ष आने की क्षमता रखता है। इन्फ्रास्ट्रक्च र का विकास इस विकास के पीछे मूल कारक है। यहां तक कि जर्मन विदेशी कारोबार एवं निवेश एजेन्सी जर्मनी टेज्ड एण्ड इन्वेस्ट के अनुसार 2016/17 में भारत में एक्सप्रेसवे निर्माण पिछले साल के 6000 किलोमीटर के आंकड़े से बढ़कर 15000 किलोमीटर तक पहुंच जाएगा। मौजूदा स्थितियों को देखते हुए ब्रिटिश मार्केट अनुसंधान कम्पनी ऑफ-हाईवे रीसर्च ने अगले पांच सालों के लिए अनुकूल स्थितियों का पूवार्नुमान व्यक्त किया है। इसके अनुसार भारत में 2016 में 55,000 निर्माण मशीनें बेची जाएंगी और यह आंकड़ा 2020 तक 71,000 युनिट्स तक पहुंच जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493