स्कॉट डिसिक के साथ खुश हैं कर्टनी कर्दाशियां

लॉस एंजेलिस, 23 नवंबर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार कर्टनी कर्दाशियां अपने पूर्व पार्टनर स्कॉट डिसिक के साथ और उनके तीन बच्चों के प्रति डिसिक की प्रतिबद्धता से बेहद खुश हैं।

एक सूत्र ने ‘पीपुल डॉट कॉम’ को बताया, “पूर्व में दोनों के रिश्ते खराब हो गए थे। स्कॉट कई बार कर्टनी को दिक्कत पहुंचा चुके हैं। कर्टनी आज भी खुद का बचाव कर रही हैं। वह अभी यह नहीं कहना चाहतीं कि दोनों फिर से साथ आ गए हैं। वह पहले इस बारे में सुनिश्चित होना चाहती हैं कि स्कॉट अपने परिवार के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं। लेकिन, अभी तो जितना है, अच्छा ही है।”

सूत्र ने कहा, “स्कॉट, कर्टनी के लिए बहुत अच्छे साबित हो रहे हैं और इससे कर्टनी बेहद खुश हैं।”

सूत्र ने कहा, “लंबे समय से लग रहा था कि दोनों के बीच सबकुछ खत्म हो गया। वह बहुत निराश थीं। ऐसा लगता था दोनों कभी साथ नहीं होंगे। फिर स्कॉट ने परिस्थितियों को संभालने का निर्णय लिया।”

सूत्र ने कहा, “पिछले कुछ महीनों से स्कॉट काफी बदल गए हैं। वह सबसे अच्छा व्यवहार करते हैं।”

कर्टनी उनके इस बदलाव से खुश हैं और दोनों फिर से एक-साथ रह रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493