फिल्म ‘एम.एस.धौनी..’ के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की : सुशांत

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि भारत की एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एम.एस.धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ की रिलीज के बाद उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की, लेकिन वह कुछ पटकथाएं पढ़ रहे हैं।

सुशांत ने मंगलवार को कहा कि वह कुछ दिलचस्प पटकथाएं पढ़ रहे हैं और इससे लोगों को अवगत कराएंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, “मैंने हाल में सचमुच कुछ दिलचस्प पटकथाएं पढ़ी हैं, लेकिन फिल्म ‘एम.एस.धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ की रिलीज के बाद मैंने कोई फिल्म साइन नहीं की है।”

सुशांत की अगली फिल्म ‘राब्ता’ रिलीज होने वाली है, जिसमें वह कृति सैनन के साथ दिखाई देंगे।

फिल्म का निर्देशन दिनेश विजन ने किया है, जबकि सह निर्माण विजन तथा टी-सीरिज ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493