मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार संजय लीला भंसाली की हिट फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में निजाम की भूमिका निभा चुके अभिनेता राजा मुराद आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘पेशवा बाजीराव’ में औरंगजेब का किरदार निभाते दिखाई देंगे।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन चैनल के धारावाहिक में अपनी भूमिका के बारे में राजा ने कहा, “‘पेशवा बाजीराव’ में औरंगजेब लड़ाई में हार के बाद विनम्र हो गए। इसके साथ बुढ़ापा भी बढ़ रहा है। शासक के रूप में युग का अंत है और यह उनके अतीत का साया है।”
dharmpath.com dharmpath