पेटीएम ने छोटे व्यापारियों के लिए शुरू किया पीओएस

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। पेटीएम ने बुधवार को छोटे और मध्यम व्यापारियों को रूपे, वीजा, मास्टरकार्ड और मैस्ट्रो सहित सभी कार्ड से भुगतान स्वीकार करने में सक्षम बनाने के लिए पीओएस (प्वाइंट आफ सेल) शुरू करने के लिए अपने एप्लिकेशन को अपडेट किया।

नई अपडेट की गई एप्लिकेशन पर ‘भुगतान स्वीकार करें’ आइकन के तहत, छोटे दुकानदार और व्यवसायी अपने विवरण की स्वयं घोषणा कर सकते हैं और तुरंत भुगतान प्राप्त करना शुरू करने के लिए बैंक खाते का विवरण दे सकते हैं।

पेटीएम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय शेखर शर्मा ने कहा, “भारत को बहुत नवीन मोबाइल पीओएस मशीन की जरूरत है और पेटीएम को पहले से ही कई व्यापारियों के द्वारा स्वीकार किया गया है। अन्य सभी भुगतान नेटवर्क के लिए हमारे व्यापारी नेटवर्क का विस्तार कर, बहुत सारे भारतीयों के लिए डिजिटल भुगतान सक्षम कर रहे हैं।”

कंपनी का लक्ष्य शून्य सेटअप शुल्क और शून्य आरंभिक लेनदेन प्रोसेसिंग शुल्क से डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान स्वीकारने के लिए देश भर में 15 लाख से अधिक व्यापारियों को सशक्त बनाना है।

विजय ने कहा, “हम भुगतान को लोकतांत्रिक और छोटे व्यापारियों को उनके ग्राहकों से क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान स्वीकार करके सशक्त बनाने के मिशन पर हैं। हमें अपनी अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण के लिए योगदान करने में मदद करने पर बहुत गर्व है।”

ग्राहकों और व्यापारियों के एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र के समर्थन से, कंपनी वर्तमान में सालाना 30,000 करोड़ रुपये की जीएमवी के लिए औसतन पांच लाख रुपये लेनदेन दर्ज कर रही है।

वर्तमान में डेबिट/क्रेडिट कार्ड वाले 75 करोड़ से अधिक भारतीय उपभोक्ताओं को सेवा देने के लिए देश भर में केवल 14 लाख पीओएस टर्मिनल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493