एयरटेल भुगतान बैंक की राजस्थान में पायलट सेवा शुरू

नई दिल्ली/जयपुर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय स्तर पर जारी करने से पहले परीक्षण के रूप में एयरटेल ने राजस्थान में अपने भुगतान बैंक सेवा की शुरुआत की है।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि एयरटेल भुगतान बैंक भारतीय एयरटेल की सहायक कंपनी है। यह बैंक बचत खाते पर 7.25 फीसदी की दर से ब्याज देगी।

कंपनी ने बताया कि अब राजस्थान के गांवों, कस्बों और शहरों के उपभोक्ता एयरटेल के खुदरा आउटलेट पर जाकर अपना बैंक खाता खुलवा सकते हैं। यहां बुनियादी बैंकिंग सेवाएं भी मिलेंगी।

बयान में आगे कहा गया है, “इसके साथ ही एयरटेल देश का पहला भुगतान बैंक बन गया है, जो चालू हो चुका है। एयरटेल राजस्थान में अपने 10,000 खुदरा आउटलेट के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं देगी।”

बयान में आगे कहा गया है, “एयरटेल बैंक की योजना राजस्थान में अपने मर्चेट नेटवर्क को बढ़ाकर साल के अंत तक एक लाख करने की है, जो डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493