इफ्फी : ‘हरिकथा प्रसंग’ सर्वश्रेष्ठ शताब्दी पुरस्कार की स्पर्धा में

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। प्रसिद्ध यक्षगान कलाकार हरिश्चंद्र के जीवन पर अनन्या कसरावाली द्वारा निर्देशित फिल्म हरिकथा प्रसंग (क्रानिकल ऑफ हरि) को 47वें आईएफएफआई-2016 में किसी निर्देशक की शुरुआती फीचर फिल्म के लिए प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ शताब्दी पुरस्कार की स्पर्धा में शामिल किया गया है।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, इस श्रेणी के तहत ‘क्रानिकल ऑफ हरि’ सहित पुरस्कार के लिए साम फिल्में शामिल की गई हैं। इस पुरस्कार के तहत एक रजत मोर (सिल्वर पीकॉक) प्रमाण पत्र और 10,00,000 रुपये नकद दिए जाते हैं। ‘क्रानिकल ऑफ हरि’ का प्रदर्शन गुरुवार को किया जाएगा।

बयान के अनुसार, हरिकथा प्रसंग (क्रानिकल ऑफ हरि) दक्षिण भारत के तटीय शहर के प्रसिद्ध यक्षगान कलाकार हरि की कहानी का चित्रण करती है। यक्षगान कलाकार हरि को महिला भूमिकाओं के चित्रण करने में बहुत ही अधिक लोकप्रियता हासिल थी। हरि के जीवन की कहानी तीन धारावाहिकों के जरिए विभिन्न परिप्रेक्ष्य में व्यक्त की गई है। इन तीन धारावाहिकों में फिल्म निर्माता शर्मिला और सुंदर द्वारा संचालित चार ऑडियो-विजुअल साक्षात्कारों में यह पता लगाना और इसका दस्तावेजीकरण करना था कि वह कहां के थे।

बयान के अनुसार, किसी निर्देशक की शुरुआती फीचर फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ शताब्दी पुरस्कार की शुरुआत विश्व के युवा प्रतिभा को पहचानने और इसे प्रोत्साहन देने के लिए फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा किया गया है। इस श्रेणी के तहत पुरस्कार की स्पर्धा में अन्य छह फिल्मों में ‘वन वीक एंड ए डे’, ‘रारा’, ‘ट्रामोनटेन’, ‘टू बर्डस एंड ए स्टोन’, ‘ओल्फ एंड शीप’ और ‘रैथ’ को शामिल किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493