टोक्यो, 24 नवंबर (आईएएनएस)। जापान के फुकुशिमा में गुरुवार तड़के भूकंप दर्ज किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 दर्ज की गई।
फुकुशिमा प्रांत के तटीय क्षेत्र में भूकंप का केंद्र दर्ज किया गया।
भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
फुकुशिमा परमाणु संयंत्रों में भी कोई गड़बड़ी नहीं रही।
गौरतलब है कि मंगलवार को भी समान क्षेत्र में रिक्टर पैमाने पर 7.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath