मानोगा, 24 नवंबर (आईएएनएस)। तूफान ‘ओटो’ मध्य अमेरिका के निकारागुआ, कोस्टा रिका और पनामा देशों में जल्द ही दस्तक दे सकता है।
पनामा में तूफान ‘ओटो’ के दस्तक देने से पहले ही इसके प्रभाव से चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लापता है। बारिश से घर ढहने की वजह से बड़ी संख्या में बचावकर्मी राहत कार्यो में लगे हुए हैं।
अधिकारियों ने कोस्टा रिका में निकारागुआ से सटे इलाकों में ‘ओटो’ के दस्तक देने की संभावना जताई है।
मौजूदा समय में ‘ओटो’ को श्रेणी 1 के तूफान है। इसके मजबूत होने की संभावना है।
अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने ‘ओटो’ को इस सीजन का सातवां तूफान बताया है।
dharmpath.com dharmpath