भारत में टैबलेट की बिक्री 7.8 फीसदी बढ़ी, डाटाविंड सबसे आगे : आईडीसी

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। साल 2016 की तीसरी तिमाही में भारत में टैबलेट की बिक्री में 7.8 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिसमें त्योहारी अवधि की बड़ी भूमिका है।

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। साल 2016 की तीसरी तिमाही में भारत में टैबलेट की बिक्री में 7.8 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिसमें त्योहारी अवधि की बड़ी भूमिका है।

इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (आईडीसी) की रिपोर्ट में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। इसमें बताया गया टैबलेट बाजार में डाटाविंड 26.1 फीसदी हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर है। डाटाविंड के टैबलेट की वॉल्यूम में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 73 फीसदी की वृद्धि हुई है।

सैमसंग टैबलेट बाजार में दूसरे स्थान पर है इसकी बिक्री में 2016 की तीसरी तिमाही में कुल 26.2 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके बाद आईबॉल का नंबर है जिसकी बिक्री में 2.9 फीसदी की तेजी आई है।

हालांकि आईबॉल की बिक्री में सालाना आधार पर 7.5 फीसदी की कमी आई है, लेकिन 4जी टैबलेट की बिक्री में यह भारतीय कंपनियों में सबसे आगे है।

आईडीसी ने एक बयान जारी कर कहा, “लेनोवो भारतीय टैबलेट बाजार में 15.5 फीसदी की वृद्धि दर के साथ चौथे स्थान पर है तथा माइक्रोमैक्स ने अपना पांचवां स्थान बरकरार रखा है। हालांकि माइक्रोमैक्स की बिक्री में सालाना आधार पर 39 फीसदी की कमी देखी गई है।”

इसमें कहा गया साल 2016 की तीसरी तिमाही में देश में कुल 10.6 लाख टैबलेट की बिक्री हुई।

आईडीसी इंडिया के वरिष्ठ बाजार विश्लेषक कार्तिक जे. ने बताया, “वाणिज्यिक खंड में टैबलेट की बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है। साल 2016 की तीसरी तिमाही में हुई टैबलेट की कुल बिक्री में वाणिज्यिक खंड का योगदान 20 फीसदी रहा। शिक्षा, सरकार और बड़े उद्योगो में सबसे ज्यादा टैबलेट की खरीद होती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493