अबु धाबी, 24 नवंबर (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में एक 46 वर्षीय भारतीय पेड़ से लटका मिला।
अबु धाबी, 24 नवंबर (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में एक 46 वर्षीय भारतीय पेड़ से लटका मिला।
खलीज टाइम्स की गुरुवार की रिपोर्ट के मुताबिक, अल सज्जाह इलाके से गुजर रहे एक ड्राइवर ने शव देखा।
फोरेंसिक, सीआईडी, गश्ती दल और एंबुलेंस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को हटाया, जो एक तार के सहारे लटका था। जांच दल ने शव की उंगलियों के निशान और अन्य साक्ष्य इकट्ठे किए।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह व्यक्ति सज्जाह इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था।
शव को जांच के लिए फोरेंसिक विभाग में भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
dharmpath.com dharmpath