आईसीसी हाल ऑफ फेम में शामिल की गईं रोल्टन

एडिलेड, 24 नवंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान केरेन रोल्टन को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाल ऑफ फेम में शामिल किया है।

आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेव रिचडर्सन ने रोल्टन को इससे सम्मानित किया।

रोल्टन हाल ऑफ फेम पाने वाली 81वीं खिलाड़ी हैं। वह इस सम्मान से नवाजी जाने वाली छठी महिला खिलाड़ी हैं।

रोल्टन ने आस्ट्रेलिया के लिए कुल 14 टेस्ट मैच खेले और 1002 रन बनाने के अलावा 14 विकेट हासिल किए।

रोल्टन ने 141 एकदिवसीय मैचों में 4814 रन बनाने के अलावा अपने देश के लिए कुल 85 विकेट लिए। इसी तरह 15 टी-20 मैचों में रोल्टन ने 405 रन बनाए और तीन विकेट लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493