ग्लासगो, 24 नवंबर (आईएएनएस)। स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी के दो गोलों की मदद से स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना ने स्कॉटलैंड के क्लब सेल्टिक को 2-0 से हराते हुए अंतिम-16 दौर में अपने ग्रुप में पहला स्थान हासिल कर लिया है।
इस जीत ने बार्सिलोना को चैम्पियंस लीग में लगातार 13वीं बार नाकआउट दौर में पहुंचाया है।
दूसरे स्थान पर काबिज मैनचेस्टर सिटी को जर्मनी के बोरूसिया मोंचेनग्लादबाक के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा। इस ड्रॉ के बाद भी सिटी ने नाकआउट दौर में जगह पक्की कर ली है।
हालांकि इस हार के बाद इस प्रतिष्ठित आयोजन में सेल्टिक का सफर समाप्त हो गया है।
dharmpath.com dharmpath