हेली की नियुक्ति भारतवंशी अमेरिकियों के राजनीतिक उत्थान का संकेत

न्यूयार्क, 24 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय मूल की अमेरिकी निकी हेली की कैबिनेट स्तर पद पर नियुक्ति का भारतीय समुदाय ने स्वागत किया है। अमेरिकी संसद में इस वर्ष पांच भारतीय अमेरिकी पहुंचे हैं। भारतीय समुदाय ने हेली की नियुक्ति का अपने राजनीतिक उत्थान के संकेत के रूप में स्वागत किया है।

न्यूयार्क, 24 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय मूल की अमेरिकी निकी हेली की कैबिनेट स्तर पद पर नियुक्ति का भारतीय समुदाय ने स्वागत किया है। अमेरिकी संसद में इस वर्ष पांच भारतीय अमेरिकी पहुंचे हैं। भारतीय समुदाय ने हेली की नियुक्ति का अपने राजनीतिक उत्थान के संकेत के रूप में स्वागत किया है।

रिपब्लिकन हिंदू कोलिशन के संस्थापक शलभ कुमार ने साउथ कारोलिना की गवर्नर हेली की संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के रूप में नियुक्ति को ‘तीसरी दिवाली’ करार दिया। उनके अनुसार दिवाली के बाद ट्रंप जब जीते थे तब दूसरी दिवाली मनी थी। भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान जिन भावनाओं का इजहार किया, शलभ उसी को व्यक्त करते दिखे। उन्होंने कहा कि यह भारतीय अमेरिकियों के लिए गर्व का क्षण है।

डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यकर्ता और पार्टी के लिए पैसा जुटाने वाले शेखर नरसिम्हन ने कहा कि हेली की नियुक्ति दर्शाती है कि ‘हम लोगों ने एक समुदाय के रूप में इसे हासिल किया है।’ हमें नीति को लेकर हर चीज के लिए सहमत नहीं होना है लेकिन हम लोग इस सच्चाई का जश्न मना सकते है कि हम लोगों के पास वाशिंगटन में सबसे महत्वपूर्ण स्थान, कैबिनेट में एक जगह है।

अन्य देशों से अलग संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के स्थायी प्रतिनिधि या राजदूत का पद कैबिनेट मंत्री स्तर के पद का है। इस पद के वैश्विक कार्यक्षेत्र में असर को देखते हुए इस पर आमतौर से किसी राजनीतिक कीनियुक्ति की जाती है।

नरसिम्हन ने कहा कि अमेरिकी राजनीति में हमारे समुदाय के बढ़ते प्रभाव का दूसरा संकेत इस साल के चुनाव में संसद में भारतीय अमेरिकी समुदाय के सदस्यों की संख्या का एक से बढ़कर पांच हो जाना भी है। ये सभी डेमोक्रेटिकपार्टी के हैं।

इनमें कमला हैरिस भी हैं। ये सीनेट के लिए चुनी गईं पहली भारतीय अमेरिकी हैं।

‘इंडियन अमेरिकन फॉर ट्रंप’ के अध्यक्ष ए.डी.अमर ने कहा कि हेली ने वह दर्जा हासिल कर लिया है जिसकी वह हकदार हैं। यह भारत और इस समुदाय के लिए अच्छा है।

ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडियन ओरिजिन के अध्यक्ष थॉमस अब्राहम ने कहा कि यह भारतीय अमेरिकी समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है कि उनके अपने में से एक को इस शीर्ष स्तर के पद पर नियुक्त किया गया है।

अब्राहम पिछले 40 वर्षो से भारतीय अमेरिकियों को राजनीतिक रूप से सक्रिय करने में लगे हुए हैं।

फ्रेंड्स ऑफ अमेरिकन सिख कॉकस के कार्यकारी निदेशक ने हरप्रीत संधू ने कहा कि वह तो विशेष तौर से उत्साहित हैं क्योंकि हेली पंजाब की बेटी हैं।

इंडियन अमेरिकन एडवाइजरी काउंसिल ऑफ द हाउस रिपब्लिकन कांफ्रेंस के अध्यक्ष शलभ कुमार ने कहा कि हेली की नियुक्ति भारत और अमेरिका को एक साथ और करीब लाएगी और यह भी संभव है कि हेली की वजह से सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए जोर लगाया जाए।

कुमार ने यह भी उल्लेख किया कि हेली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्ष 2014 की स्क्वायर गार्डन रैली में भाग लिया था और भारत के दौरे पर भी गई थीं।

नरसिम्हन का कहना है कि अब अमेरिका के दोनों राजनीतिक दल भारतीय अमेरिकियों को मानने लगे हैं। राष्ट्रपति बराक ओबामा के ह्वाइट हाउस में 18 भारतीय अमेरिकी महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। इनमें से अधिकतर प्रचार से दूर रहे। और अब, इस समुदाय से किसी को कैबिनेट स्तर पद मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493