चीन में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 67 की मौत (लीड-2)

बीजिंग, 24 नवंबर (आईेएनएस)। चीन के जियांग्शी प्रांत में गुरुवार को एक बिजली संयंत्र की निर्माणाधीन इमारत गिरने से कम से कम 67 लोगों की मौत हो गई और एक लापता हो गया। यह जानकारी बचाव दल ने दी।

बीजिंग, 24 नवंबर (आईेएनएस)। चीन के जियांग्शी प्रांत में गुरुवार को एक बिजली संयंत्र की निर्माणाधीन इमारत गिरने से कम से कम 67 लोगों की मौत हो गई और एक लापता हो गया। यह जानकारी बचाव दल ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल पर लगभग 70 लोग काम कर रहे थे, जब यिचुन शहर के फेंगचेंग बिजली संयंत्र का प्लेटफॉर्म गिर गया।

एफे न्यूज ने फेंगचेंग सुरक्षा निगरानी कार्यालय के हवाले से कहा कि घटना के बाद जल्द ही एंबुलेंस, अग्निशमन और बचाव दल को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया।

घटना में दो लोग घायल हुए। बचाव कार्य अभी भी जारी था।

चीन में श्रम सुरक्षा नियमों के सख्ती के बावजूद, सुरक्षा उपायों में कमी के कारण हर साल लगभग हजारों जाने जाती हैं। वहीं कुछ कंपनियां अधिक लाभ के लिए सुरक्षा मापकों को अनदेखा करती हैं।

आधिकारक आंकड़ों के अनुसार, चीन में पिछले साल कार्य स्थल पर 281,000 दुर्घटनाएं दर्ज की गई, जिसमें 66,182 लोगों की मौत हुई। वहीं कुछ गैर-सरकारी संगठनों के आंकड़ों के मुताबिक, वास्तविक आंकड़ा इससे भी ज्यादा है, ऐसी कई दुर्घटनाएं हैं जो दर्ज नहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493