नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। जेंडर ऑडियोज ने ब्लूटूथ साउंड सॉल्युशन ‘स्टील्थ’ को लांच किया है। यह साउंड डिवाइस ब्लूटूथ, यूएसबी, एसडी कार्ड और ऑक्स पोर्ट तथा एफएम रेडियो के जरिये सभी मोबाइल डिवाइस से आसानी से जुड़ने की क्षमता से युक्त है।
जेंडर ऑडियोज के प्रबंध निदेशक अजय मेहता ने कहा, ” इसका 6.5 इंच का फ्रंट थ्रो वूफर मिड रेंज और ट्विटर सेट से युक्त है और फुल रेंज की फ्रीक्वेंसी के लिए उपयुक्त है। यह हाई फ्रीक्वेंसी के लिए ट्विटर, संगीत, वाद्य यंत्र और मैसिव 6.5 बेस के साथ पेश किया गया है।”
उन्होंने कहा, “सभी ब्रांडों द्वारा एलईडी टीवी को पतला और सुंदर बनाने पर जोर दिए जाने की वजह से ध्वनि की गुणवत्ता के साथ पूरी तरह समझौता हुआ है। स्टील्थ को स्टैंडर्ड ऑक्स वायर के जरिये किसी भी टीवी से जोड़ें और अपने ध्वनि अनुभव को खास बनाएं। सुंदरता की दृष्टि से देखें तो स्टील्थ का स्लीक डिजाइन बेहद आकर्षक है।”
उन्होंने बताया कि स्टील्थ को गेमिंग अनुभव को खास बनाने के लिए किसी भी डिवाइस से ब्लूटूथ या ऑक्स के जरिये जोड़ा जा सकेगा। स्टील्थ सभी प्रमुख स्टोरों और जेंडरऑडियोज डॉट कॉम पर 8,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा।
मेहता ने कहा, ‘जेंडर ऑडियोज भारत में ब्रांड के विस्तार पर अगले दो साल में 50 लाख डॉलर का निवेश करेगी जिसमें 50 ‘जेंडर जोन्स’ की स्थापना भी शामिल है जिसके साथ ही हमारे पास डिस्पले के लिए उत्पादों की संपूर्ण रेंज उपलब्ध होगी।”
dharmpath.com dharmpath