दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। विदर्भ ने गेंद और बल्ले दोनों से दमदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को सौराष्ट्र को रणजी ट्रॉफी के सातवें दौर के मैच में आठ विकेट से हरा दिया और मौजूदा सत्र की पहली जीत दर्ज की।
सौराष्ट्र ने शेल्डन जैक्सन (116) और चिराग जानी (76) की बदौलत पहली पारी में 301 रन बनाते हुए अच्छी शुरुआत हासिल की थी, लेकिन विदर्भ ने भी ठोस जवाब देते हुए संजय रामास्वामी (77) और कप्तान फैज फजल (94) की बदौलत पहली पारी में 347 रन बनाए और 46 रनों की बढ़त हासिल कर ली।
इसके बाद विदर्भ ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए सौराष्ट्र की दूसरी पारी 189 रनों पर ढेर कर दी और जीत के लिए चौथी पारी में मिले 144 रनों के मामूली लक्ष्य को संजय (51) और गणेश सतीश (नाबाद 56) की बदौलत दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वाले संजय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
dharmpath.com dharmpath