गोल्फ विश्व कप : पहले दिन चिक्का, चौरसिया को संयुक्त 14वां स्थान

मेलबर्न, 24 नवंबर (आईएएनएस)। किंग्स्टन हीथ गोल्फ क्लब में चल रहे गोल्फ विश्व कप के पहले दिन गुरुवार को एस. एस. पी. चौरसिया और एस. चिक्का की भारातीय टीम ने 2 ओवर 74 का स्कोर करते हुए संयुक्त रूप से 14वां स्थान हासिल किया।

भारतीय टीम के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे होल पर वे डबल बोगी तथा पांचवें होल पर बोगी लगा बैठे।

सातवें होल पर बर्डी लगाते हुए भारतीय जोड़ी ने वापसी की। मध्यांतर तक 2 ओवर का स्कोर करने के बाद भारतीय जोड़ी ने 10वें होल पर बर्डी लगाते हुए आफ्टर-9 का बेहतर आगाज किया। हालांकि 14वें होल पर फिर से एक शॉट चूक गई भारतीय जोड़ी को अंतत: मध्यांतर के स्कोर से ही संतोष करना पड़ा।

मौजूदा चैम्पियन मार्क लीजमैन और एडम स्कॉट की आस्ट्रेलियाई जोड़ी भी 2 ओवर 74 का स्कोर कर पहले दिन भारतीय जोड़ी के साथ संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर है।

राफेल काब्रेरा-बेलो तथा जॉन-रैम की स्पेनिश जोड़ी ने 3 अंडर 69 का स्कोर करते हुए पहले दिन शीर्ष स्थान हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493