अनिल गिरि
अनिल गिरि
काठमांडू, 24 नवंबर (आईएएनएस)। नेपाल में 500 और 1000 रुपये के पुराने भारतीय नोटों का वापस लेने के मुद्दे पर अभी कोई स्पष्ट रुख नहीं है। अभी 500 और 1000 रुपये के पुराने भारतीय नोट को अवैध माना जाएगा और इनको स्थानीय मुद्रा से बदले पर प्रतिबंध रहेगा। नेपाल के केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को यह बात कही।
नेपाल राष्ट्र बैंक ने कहा कि नए भारतीय नोट सीमाई इलाके में खुली सीमा होने के कारण दिख रहे हैं और उन्हें जब तक भारत के साथ इस बारे में संधि की स्वीकृति नहीं मिल जाली बदले नहीं जा सकते।
एनआरबी के पूर्वी क्षेत्र के प्रमुख रामू पौडेल ने बिराटनगर में व्यापारी समुदाय से कहा कि नेपाल में भारतीय रुपये को तब तक अवैध माना जाएगा जब तक भारतीय रिजर्व बैंक से इस संबंध में विनिमय के बारे में तय नहीं हो।
अब तक यह व्यवस्था है कि नेपाली नागरिक 25 हजार रुपये तक के 500 और 1000 रुपये के भारतीय नोट रख सकेंगे।
dharmpath.com dharmpath