खुद के बारे में अफवाहों को पढ़ना जिंदगी का हिस्सा : सना खान

मुंबई, 25 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सना खान ने बताया कि खुद के बारे में उड़ने वाली अफवाहों को पढ़ना अब उनके जीवन का हिस्सा बन गया है। सना कथित तौर पर ‘वजह तुम हो’ के निर्देशक विशाल पांड्या के साथ संबंधों को लेकर सुर्खियों में हैं।

उन्होंने आईएएनएस से कहा, “मेरे बारे में हमेशा खबर होती है कि मैं हर किसी के साथ डेटिंग कर रही हूं और मुंबई में हर जगह मेरे ब्वॉयफ्रेंड्स हैं।”

उन्होंने कहा, “यह मायने नहीं रखता कि मैं क्या कर रही हूं। बल्कि मुझे यह पढ़ने को मिलता है कि मेरा ब्वॉयफ्रेंड है और यह सब पढ़ना मेरे जीवन का हिस्सा बन गया है। मेरी जिंदगी में यह पहली बार है जब निर्देशक के साथ नाम जोड़ा गया है और यह अजीब बात है क्योंकि हम अच्छे दोस्त हैं।”

सना वर्तमान में आगामी फिल्म ‘वजह तुम हो’ के प्रचार में व्यस्त हैं, जिसके कुछ दृश्यों में वह बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं और इस बारे में उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि वह इसे लेकर सहज हैं। अगर उन्हें विकल्प मिले तो वह ऐसे दृश्य से मना कर दें। लेकिन, एक नई और संघर्ष कर रही अभिनेत्री के रूप में उन्हें अभी यह देखना है कि क्या ऐसे दृश्य सचमुच में जरूरी हैं।

फिल्म में गुरमीत चौधरी, शरमन जोशी और रजनीश दुग्गल जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493