मुंबई, 25 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता शाहिद कपूर ने संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग शुरू कर दी है।
ऐतिहासिक फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। शाहिद इसमें राजा रतन सिंह की भूमिका में दिखाई देंगे।
वहीं शाहिद ने गुरुवार को ट्विटर पर अपनी मूछों वाली एक तस्वीर साझा की।
शाहिद ने तस्वीर के साथ लिखा, “पहला दिन। ‘पद्मावती’ को शुभकामनाएं।”
फिल्म में रणवीर मध्यकालीन युग दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath