यूरोपा लीग : श्हाल्के ने नीस को हराया

बर्लिन, 25 नवंबर (आईएएनएस)। एफसी श्हाल्के ने गुरुवार को यहां खेले गए यूरोपा लीग के मुकाबले में नीस को 2-0 से हरा दिया।

यह पांच मैचों में श्हाल्के की पांचवीं जीत है। ‘रॉयल ब्ल्यूज’ नाम से मशहूर इस क्लब ने येवहेन कोनोप्लायांका और डेनिस ओगो के गोलों की मदद से जीत हासिल की।

समाचार एजेसी सिन्हुआ के मुताबिक इस हार के साथ लीग में नीस का सफर समाप्त हो गया। उसे चौथी हार मिली।

श्हाल्के के मुख्य कोच मार्कस वेनजीर्ल ने मैच के बाद कहा, “आज हम हर हाल में जीत के हकदार थे। हमने सही समय पर दो गोल किए और अपनी रक्षापंक्ति को मजबूत बनाए रखा। इस जीत ने हमें अगले मैच के लिए खुद को तैयार करने के लिए जरूरी आत्मविश्वास दिया है।”

इस जीत के साथ श्हाल्के ने ग्रुप-आई में 15 अंकों के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493