उन्होंने कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि डब्ल्यूटीओ, अमेरिका का महत्वपूर्ण साझेदार बना रहेगा।
अजेवेडो ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने अभी तक इस बारे में अमेरिका के भावी राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप से कोई बात नहीं की है, लेकिन वह और उनका संगठन अमेरिका व अन्य डब्ल्यूटीओ सदस्यों के साथ संबंधों को प्रगाढ़ करने हेतु बातचीत को लेकर तैयार है।
ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान डब्ल्यूटीओ को असफल बताया था और कहा था कि अमेरिका इस संगठन से बाहर निकल सकता है। हालांकि, अजेवेडो ने संवाददाताओं को बताया कि उन्हें इस संदर्भ में किसी से भी कोई संकेत नहीं मिले हैं।
उन्होंने कहा, “मेरे पास वह प्रतिलिपि नहीं है कि उन्होंने क्या कहा था, लेकिन फिलहाल मुझे लगता है कि हमें वार्ता के लिए तैयार रहने की जरूरत है और मैं आश्वस्त हूं कि डब्ल्यूटीओ अमेरिका और अन्य प्रमुख देशों का महत्वपूर्ण साझीदार बना रहेगा।”
dharmpath.com dharmpath