‘मोहनजोदड़ो’ से जो चाहती थी, वह मिला : पूजा

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित ‘मोहनजोदड़ो’ की असफलता का अभिनेत्री पूजा हेगड़े पर कोई असर नहीं है। उनका कहना है कि वह फिल्म से जो चाहती थीं वह उन्हें मिला।

बॉक्स ऑफिस पर इसके परिणाम की परवाह किए बिना उन्होंने कहा कि यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था।

पूजा ने आईएएनएस से कहा, “फिल्म का परिणाम हमारे नियंत्रण में नहीं है। मुझे लगता है कि ‘मोहनजोदड़ो’ से जो चाहती थी, वह मिला और मैं इसे हमेशा से अपना ड्रीम प्रोजेक्ट मानती हूं।”

ऋतिक रोशन के साथ मेगा बजट की रोमांटिक फिल्म में वह पूजा छानी की भूमिका में थीं और उन्हें इसके लिए अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

फिल्म से क्या चाहती थीं? इस पर उन्होंने कहा, “व्यक्तिगत तौर पर मैं परेशान थी कि लोग मुझे किस तरह की प्रतिक्रिया देंगे। आभारी हूं कि उन्हें फिल्म में मेरा काम और मेरी भूमिका पसंद आई। यहां तक कि मैंने समीक्षा में पढ़ी कि भूमिका लंबी नहीं थी, इसका अर्थ था कि मेरा किरदार पसंद किया गया।”

उनका मानना है कि इस फिल्म ने उन्हें एक कलाकार के रूप में परिवर्तित किया।

पूजा वर्तमान में अल्लू अर्जुन के साथ तेलुगू फिल्म ‘ध्रुव जगन्नाधम’ में काम कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493