आलिया को आ रही शाहरुख की याद

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि अपनी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ की रिलीज के बाद उन्हें अपने सह-अभिनेता शाहरुख खान की याद आ रही है।

सिंगापुर टूरिज्म के एक प्रचार समारोह के दौरान शुक्रवार को आलिया ने कहा, “शाहरुख जैसे सुपरस्टार के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है, जो मैं और किसी को नहीं बताना चाहती। आज मुझे सचमुच उनकी याद आ रही है।”

आलिया ने कहा, “पिछले कुछ हफ्तों से हम फिल्म के प्रचार में बेहद व्यस्त थे। इसलिए शाहरुख मैं आपको सचमुच याद कर रही हूं।”

सिंगापुर में शूटिंग की याद ताजा करते हुए आलिया ने कहा, “फिल्म ‘डियर जिंदगी’ की शूटिंग के दौरान हमारे पास ज्यादा समय नहीं था। हम एक मेक्सिकी रेस्तरां गए, जहां हमने खाना खाते हुए बॉलीवुड गीत सुने। ‘डियर जिंदगी’ की शूटिंग से जुड़ी हमारी कई खूबसूरत यादें हैं।”

आलिया ने कहा, “जब हम विदेश में जाते हैं तो हमारी अपनी टीम होती है, लेकिन हमें वहां के लोगों से भी मदद की जरूरत होती है। सिंगापुर की टीम ने हमारी हर जरूरत का ख्याल रखा था। हमने वहां 20 दिन ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की शूटिंग भी की, लेकिन हमें ऐसा नहीं लगा कि हम भारत में नहीं हैं।”

शशांक खेतान निर्देशित ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ 10 मार्च, 2017 को रिलीज होगी। इसमें आलिया के साथ वरुण धवन और गौहर खान भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493