अनिल सिंह (भोपाल)– कांग्रेस में घमासान मच गया है,विद्रोह के तेवर मुखर हो गए हैं,जिन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी वे अपने आप को खुशनसीब समझ रहे हैं आज शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा चुनाव में प्रतिद्वंदी महेंद्र सिंह चौहान ने भी विरोध दर्शा दिया ,उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस के मुख्यालय से वह सहयोग चुनाव में नहीं मिला जो चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार को अपने दल कि तरफ से दिया जाता है।
महेंद्र सिंह चौहान ने आज पत्रकारों से हुई चर्चा में यह बात कही ,कांग्रेस के जमीनी नेता यह कह रहे हैं कि चुनाव भाजपा नहीं जीती बल्कि दिग्विजय सिंह ने जितवायी है।
dharmpath.com dharmpath