मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। देश को हिलाकर रख देने वाले 26/11 के आंतकी हमले की आठवीं बरसी पर अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और शबाना आजमी जैसी फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर बहादुर शहीदों और पीड़ितों को सलाम किया है।
उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर, 2008 को अचानक मुंबई गोलियों और बम विस्फोटों से दहल उठी थी। आतंकी हमलावरों ने मुंबई के दो पांच सितारा होटलों, रेलवे स्टेशनों और एक यहूदी केंद्र को निशाना बनाया।
लियोपोल्ड कैफे और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से शुरू हुआ आतंक का यह तांडव ताजमहल होटल में जाकर खत्म हुआ, लेकिन इस बीच सुरक्षाकर्मियों को 60 से भी ज्यादा घंटे लग गए और 166 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।
फिल्म-जगत की हस्तियों ने ट्विटर पर लिखा :
अमिताभ बच्चन : उन्हें याद करने का दिन, जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया।
अनुपम खेर : 26/11 की तस्वीर को याद करते हैं, अपने प्रियजनों को खोने वालों के परिवार को गले लगाते हैं। मुंबई हमला।
शबाना आजमी : हम 26/11 को नहीं भूलेंगे, जिन्होंने अपने कर्तव्य के चलते अपने जीवन का निस्वार्थ बलिदान दिया।
साजिद खान : जांबाजों को प्रणाम, जिन्होंने हमारी रक्षा की। सभी पीड़ितों और परिजनों के लिए प्रार्थना। मुंबई हमला, जय हिंद।
एहसान नूरानी : भारत और मुंबई के इतिहास में सबसे काले दिन में से एक। मुंबई हमले में जान गंवाने के लिए प्यार।
वरुण धवन : आज वह दिन है, जिसे एक राष्ट्र के रूप में हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। हम हमेशा पुलिस और सशस्त्र बलों के ऋणी रहेंगे, जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया।
आफताब शिवदासानी : आठ साल पहले देश की रक्षा करने वाले हमारे नायकों के बलिदान को हम कभी नहीं भूलेंगे। वे हमारे लिए हमेशा अमर रहेंगे।
मधुर भंडारकर : फिदेल कास्त्रो के निधन से क्यूबा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया। भगवान एक प्रभवशाली और एक क्रांतिकारी नेता की आत्मा को शांति दें।
हंसल मेहता : वह करीब-करीब हवाना का दौरा करने वाले थे। वीजा की समस्या के कारण उन्हें योजना बदलनी पड़ी। काश! मैं फिदेल कास्त्रो के निधन से पहले वहां जा पाता।
निखिल आडवाणी : आप कास्त्रो से सहमत थे या नहीं, लेकिन आप उनके प्रभावमंडल से मंत्रमुग्ध हुए बिना नहीं रह सकते थे।
विवेक अग्निहोत्री : फिदेल कास्त्रो भारतीय नक्सलियों, माओवादियों, विद्रोहियों, वाम उग्रवादियों, साम्यवादियों, उदारवादी कांग्रेस और कुछ पूर्व प्रधानमंत्रियों के एक कॉमरेड थे।
आयुष्मान खुराना : भगवान फिदेल कास्त्रो की आत्मा को शांति दें।
dharmpath.com dharmpath