अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव : विस्कॉन्सिन में फिर से मतगणना की अर्जी

मैडिसन, 26 नवंबर (आईएएनएस)। ग्रीन पार्टी ने विस्कॉन्सिन में मतदान की गड़बड़ी की संभावना की खबरें मिलने के बाद शुक्रवार को फिर से मतगणना की अर्जी दायर की है।

सीएनएन के मुताबिक, विस्कॉन्सिन ग्रीन पार्टी के सह-अध्यक्ष जॉर्ज मार्टिन ने कहा, “यह एक प्रक्रिया है, इस बात की जांच करने का पहला कदम है कि हमारा निर्वाचन लोकतंत्र सही प्रकार से काम कर रहा है या नहीं।”

ग्रीन पार्टी के उम्मीदवार जिल स्टीन ने गुरुवार को सीएनएन से कहा, “हमें लगता है कि फोरेंसिक विशेषज्ञों ने गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। हम केवल इतना ही जानते हैं कि राज्य के वोटर डाटाबेस को बदलने के प्रयास किए गए और हम यह भी जानते हैं कि हमारी चुनाव प्रणाली कम्प्यूटरीकृत प्रणाली पर निर्भर है, जिसे आसानी से हैक किया जा सकता है।”

स्टीन ने कहा, “यह बेहद असुरक्षित है और अमेरिकियों को भरोसेमंद मतदान प्रक्रिया का अधिकार है।”

एक दिन पहले शुक्रवार दोपहर को विस्कॅन्सिन इलैक्शन्स बोर्ड ने कहा था कि उसे स्टीन और ग्रीन पार्टी की ओर से एक याचिका मिली है और वह पूरे राज्य के वोटों की फिर से गिनती कराने की तैयारी कर रहे हैं।

सीएनएन के मुताबिक, विस्कॉन्सिन इलैक्शन्स बोर्ड के प्रशासक माइकल हैस ने कहा, “हमने पुनर्गणना के लिए एक आतंरिक टीम तैयार की है, हम अपने काउंटी क्लर्क साझेदारों के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं और हमने विस्कॉन्सिन डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के द्वारा कानूनी प्रतिनिधित्व की व्यवस्था की है।”

उन्होंने कहा, “हम अगले सप्ताह काउंटी क्लर्क्‍स के साथ एक टेलीकॉन्फरेंस बैठक आयोजित करने जा रहे हैं। उम्मीद है कि स्टीन खेमे के द्वारा पुनगर्णना शुल्क देने के बाद अगले सप्ताह के अंत तक पुनर्गणना शुरू हो जाएगी। हम शुल्क की गणना कर रहे हैं।”

इससे पहले इस सप्ताह हैकिंग विशेषज्ञों ने क्लिंटन खेमे को सतर्क कर दिया था कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग वाली कुछ काउंटियों में कम मतदान को देखते हुए संभव है कि मतदान प्रणाली को हैक कर लिया गया हो सकता है। लेकिन अभी तक किसी ने इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं दिया है कि मतदान प्रणाली के साथ छेड़छाड़ की गई है।

लेकिन, केवल विस्कॉन्सिन में जीतने मात्र से हिलेरी ट्रंप की जीत का तख्ता पलटने में सफल नहीं हो पाएंगी।

स्टीन मिशिगन और पेन्सिल्वानिया में भी पुनर्गणना कराना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493