काठमांडू, 28 नवंबर (आईएएनएस)। नेपाल की राजधानी काठमांडू और अन्य हिस्सों में सोमवार को स्थानीय समयानुसार तड़के 5.20 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।
रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई। भूकंप के डर से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप के झटके पूर्वोत्तर भारत में भी महसूस किए गए.
भूकंप का केंद्र काठमांडू के पास रामेचाप जिले की सीमा के नजदीक सोलुखुंबू में दर्ज किया गया।
हालांकि, इससे किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
भूकंप के झटकों ने 2015 के भूकंप की यादें ताजा कर दी।
देश में 25 अप्रैल 2015 को रिक्टर पैमाने पर 7.8 तीव्रता का भयावह भूकंप आया था जिसमें 8,900 लोगों की मौत हुई थी।
dharmpath.com dharmpath