अमेरिका के लुसियाना में गोलीबारी, 1 की मौत

हॉस्टन, 28 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के लुसियाना के न्यू ओरलींस में रविवार सुबह गोलीबारी की घटना में एक शख्स की मौत हो गई और नौ घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अंग्रेजी समाचार पत्र ‘टाइम्स-पिकायून’ के मुताबिक, न्यू ओरलींस के एक फ्रांसीसी क्वार्टर में स्थानीय समयानुसार तड़के लगभग 1.30 बजे 10 लोगों को गोली लगी, जिनमें से एक ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने रविवार दोपहर संवाददाता सम्मेलन में गोलीबारी की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ितों की उम्र 20 से 37 सालके बीच है। इनमें दो महिलाएं और आठ पुरूष हैं।

पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पीड़ित भी है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में शेवलि ग्रे (19) भी हैं जिन पर गैरकानूनी रूप से हथियार रखने के लिए मुकदमा दर्ज किया गगया है। हालांकि, गोलीबारी के संबंध में इन पर कोई आरोप नहीं लगा है।

पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक गोलीबारी के बारे में पता नहीं चल पाया है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गोलीबारी से पहले विवाद हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493