मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘स्वच्छ भारत अभियान’ (स्वच्छ भारत मिशन) में उनका योगदान स्वीकार करने के लिए धन्यवाद दिया।
मोदी ने रविवार को ट्विटर पर एक ऑडियो फाइल साझा की, जहां उन्होंने अमिताभ की कविता सुनी।
मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “स्वच्छ भारत मिशन पर अमिताभ बच्चन का खास संदेश।”
इसके बाद 74 वर्षीय अभिनेता ने दोबारा ट्वीट कर मोदी का आभार व्यक्त किया।
बिग बी ने ट्विटर पर लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा मेरा छोटा-सा योगदान को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद।”
dharmpath.com dharmpath