समझदार व मजबूत बन रहे हैं प्रतीक

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता प्रतीक बब्बर का कहना है कि उम्र के साथ वह समझदार और मजबूत बन रहे हैं। वह आज (सोमवार) 30 साल के हो गए हैं।

प्रतीक ने आईएएनएस से कहा, “मैं परिपक्व हो रहा हूं। मैंने बहुत-सी बातें स्वीकार करनी शुरू कर दी हैं और जो मैं हूं, उनसे खुश रहना और समझौता करना भी शुरू कर दिया है। मेरी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए और मैंने जो गलतियां की, उनसे सीखना शुरू कर दिया है। मैं समझदार और दृढ़ बनना सीख रहा हूं।”

अभिनेत्री स्मिता पाटिल और अभिनेता-राजनेता राज बब्बर के बेटे ने वर्ष 2008 में ‘जाने तू .. या जाने ना’ के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद उन्होंने ‘धोबी घाट’ और ‘एक दीवाना था’ जैसी फिल्मों में काम किया।

उन्होंने कहा, “आज मैं 30 साल का हो गया हूं और यह बहुत ही प्रतीकात्मक दिन है। इस उम्र से ज्यादातर लोगों का जीवन शुरू होता है। हां, यह प्रतीकात्मक है। इसलिए मैं चाहूंगा कि मेरा परिवार किसी भी चीज से अधिक मेरे साथ रहे।”

उन्होंने कहा, “मैं जन्मदिन पर जश्न नहीं मनाता रहा हूं। बस अपने परिवार.. मेरी मौसी और नाना-नानी के साथ ऐसे मौकों पर समय बिताता रहा हूं। मेरे ज्यादातर जन्मदिन शांतिपूर्वक गुजरे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493