अमेरिका में थैंक्सगिविंग पर खरीदारी घटी

राष्ट्रीय खुदरा संघ के मुताबिक, देश में गुरुवार से रविवार तक थैंक्सगिविंग सप्ताहांत में 15.4 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं ने खरीदारी की।

एनआरएफ के अध्यक्ष और सीईओ मैथ्यू शे ने कहा, “खुदरा विक्रेताओं के लिए यह अच्छा सप्ताहांत रहा, लेकिन यह उपभोक्ताओं के लिए बेहतर सप्ताहांत रहा, जिन्होंने कुछ वास्तविक सौदों का लाभा उठाया।”

उन्होंने कहा, “वास्तव में एक-तिहाई से अधिक दुकानदारों का कहना है कि उनकी 100 फीसदी खरीदारी सेल से हुई है।”

एनआरएफ के मुताबिक, थैंक्सगिविंग सप्ताहांत में प्रति व्यक्ति औसतन खर्च 289.19 डॉलर रहा, जो पिछले साल के 299.6 डॉलर के मुकाबले 3.5 फीसदी कम है।

देश में बाकी के अवकाश सीजन में बिक्री अधिक रहने की उम्मीद है, क्योंकि बहुत कम लोगों ने पिछले साल के मुकाबले अवकाश की शॉपिंग पूरी कर ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493