चीन ने फिलीपींस की सरकार से इस मामले को निष्पक्ष और कानून के अनुसार सुलझाने का आग्रह किया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने यह टिप्पणी एक प्रेस सम्मेलन में एक रिपोर्ट की प्रतिक्रिया में की, जिसके अनुसार उत्तरी मनीला के एक कैसीनो कॉप्लेक्स में ऑनलाइन जुए में शामिल होने के संदेह पर फिलीपींस के आप्रवासन ब्यूरो ने पिछले सप्ताह कई चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया था।
गेंग ने कहा, “हिरासत में लिए गए कई नागरिकों को रिहा कर दिया गया है और अन्य को लेकर जांच जारी है।”
dharmpath.com dharmpath