‘नाम शबाना’ 31 मार्च को रिलीज होगी

मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘नाम शबाना’ 31 मार्च, 2017 को रिलीज होगी।

मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘नाम शबाना’ 31 मार्च, 2017 को रिलीज होगी।

अक्षय ने ट्विटर पर फिल्म रिलीज तारीख की घोषणा करते हुए इसका फर्स्ट लुक भी साझा किया, जिसमें तापसी भारतीय पोशाक में दिखाई दे रही हैं, वहीं पृष्ठभूमि में अक्षय का प्रतिबिंब नजर आ रहा है।

अक्षय ने इसके साथ लिखा, “तापसी की अद्भुतता ‘नाम शबाना’ में 31 मार्च, 2017 को देखने के लिए तैयार हो जाओ।”

उन्होंने सोमवार शाम को तापसी के लिए लिखा, “यह फिल्म आप पर आधारित है।”

फिल्म की शूटिंग मलेशिया में हुई है। इसके साथ सिटी सेंटर सहित पेट्रोनास टावर और कुआलालंपुर के प्रसिद्ध स्थानों में भी इसकी शूटिंग की गई।

‘नाम शबाना’ में अभिनेता मनोज वाजपेयी और दक्षिण फिल्मों के अभिनेता पृथ्वीराज महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493