मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता नागा चैतन्य ने कहा कि वह 2014 की बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘2 स्टेट्स’ के तेलुगू रीमेक पर काम नहीं कर रहे हैं।
खबर थी कि अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत ‘2 स्टेट्स’ के तेलुगू रीमेक में चैतन्य और उनकी पत्नी के रूप में सामन्था रुथ प्रभु भी दिखाई देंगी।
वहीं चैतन्य ने कहा, “हम इस फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं। यहां तक कि हमने इसकी पटकथा तक नहीं पढ़ी है, इसलिए इसमें काम करने का सवाल ही नहीं उठता।”
‘2 स्टेट्स’ चेतन भगत की किताब ‘2 स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ माय मैरिज’ का रूपांतरण है।
dharmpath.com dharmpath