कराओके ने अपनी चमक खो दी : एमा स्टोन

लॉस एंजेलिस, 30 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री एमा स्टोन को लगता है कि संगीतमय मनोरंजक वीडियो गेम कराओके ने अपनी चमक खो दी है और अब वह उसे ज्यादा पसंद नहीं करतीं।

वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, अभिनेता रयान गोसलिंग के साथ संगीतमय फिल्म ‘ला ला लैंड’ में नजर आने वाली 28 वर्षीय अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें अब कराओके अजीब लगता है और अब वह इसे पसंद नहीं करतीं।

स्टोन ने एक टीवी शो में कहा, “मैं अब कराओके को ज्यादा पसंद नहीं करती। मुझे नहीं लगता कि किसी को मुझे कराओके रूम में खड़े होकर गाते हुए सुनने की जरूरत है। मुझे लगता है कि कराओके ने अपनी चमक खो दी है।”

फिल्म ‘क्रेजी स्टूपिड लव’ और ‘गैंगस्टर स्कवाड’ में गोसलिंग के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री ने मजाकिया लहजे में कहा कि अभिनेता को उनके खिलाफ आदेश जारी करना चाहिए, ताकि वे एक-दूसरे के खिलाफ काम करना बंद कर दें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493