बैडमिंटन : मकाऊ ओपन के अगले दौर में कश्यप

मकाऊ, 30 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप ने बुधवार को खेले गए पुरुष एकल वर्ग के मुकाबले में जीत हासिल करते हुए मकाऊ ओपन के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

इसके अलावा, टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग में बुधवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय जोड़ी मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी ने भी जीत हासिल की है।

कश्यप ने चीनी ताइपे के चुन वेई चेन को 33 मिनट तक चले एकतरफा मुकाबले में 21-19, 21-18 से हराकर जीत हासिल की।

अत्री और रेड्डी ने हांगकांग की जोड़ी चान एलान युन होंग और ली कुएन होन को 21-11, 17-21, 21-9 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493