रवि किशन के साथ काम करना मजेदार : रोहिताश

मुंबई, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता रोहिताश गौर लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘भाभी जी घर हैं’ में रवि किशन के साथ दिखाई देंगे। उन्होंने बताया कि रवि केसाथ काम करना मजेदार है।

आगामी ‘शनिवार स्पेशल’ के प्रकरण में तिवारी जी (रोहिताश) रवि से जलते नजर आएंगे, क्योंकि वह अंगूरी भाभी (शुभांगी अत्रे) के बचपन के दोस्त हैं और उनकी आपस की बातचीत देखकर तिवारी जी असुरक्षित महसूस करते हैं।

रोहिताश ने बताया, “रवि और मैंने पहले भी साथ काम किया है और यह उनके साथ मेरा बेहतरीन अनुभव रहा।”

उन्होंने कहा, “हम सेट पर साथ आए और साथ गए। उनके साथ काम करना हमेशा सुखद है और ‘शनिवार स्पेशल’ के लिए उनके साथ काम करने का अनुभव हमेशा यादगार रहेगा।”

‘भाभी जी घर हैं’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंड टीवी पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493